तुलसी के पास किन पौधों को रखना होता है अशुभ?


By Sahil28, May 2024 01:50 PMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है।

तुलसी के पास न रखें ये पौधे

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तुलसी के पास कुछ पौधों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने का बुरा असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।

पीपल और तुलसी को पास न रखें

शास्त्रों में तुलसी की तरह पीपल के पेड़ को भी पूजनीय माना जाता है। इन दोनों पौधों को एक साथ रखने से धन हानि हो सकती है।

कांटेदार पौधे न रखें

तुलसी के पास कांटेदार पौधों को भी नहीं रखना चाहिए। दरअसल, तुलसी के पास कांटेदार पौधे रखने से नकारात्मकता पूरे घर में तेजी से बढ़ती है।

मदार का पौधा

किसी भी ऐसे पौधे को तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए, जिससे दूध निकलता हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार मदार जैसे पेड़-पौधों को तुलसी के पास रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेजी से बढ़ता है।

शमी का पौधा

घर में शमी के पौधे को रखना शुभ माना जाता है। हालांकि, तुलसी और शमी के पौधे को पास रखने से धन संबंधी परेशानी होने लगती है।

कैक्टस का पौधा

यह भी एक कांटेदार पौधा होता है। कैक्टस के पौधे को तुलसी के पास बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इन दोनों पौधों को साथ रखना शुभ नहीं माना जाता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसके जरिए किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

तुलसी के पास कुछ पौधों को रखना अशुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आज के बाद करोड़पति बनेंगी ये 4 राशियां, हनुमान जी करने वाले हैं चमत्कार