कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो डाइट में शामिल करें ये फल


By Ekta Sharma15, Aug 2023 05:14 PMnaidunia.com

बैड कोलेस्ट्रॉल

शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। यह पिघले हुए मोम की तरह का द्रव होता है, जिसका काम रक्त वाहिनियों में चिकनाहट बनाए रखना होता है।

डाइट में करें शामिल

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाने पर मोटापा, हार्ट अटैक, हाथ-पैरों में दर्द का खतरा हो सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निपटने के लिए ये 5 फल आपके लिए बेस्ट हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो को आमतौर पर खानपान में सब्जी की तरह इस्तेमाल किया जाता है। एवोकाडो के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में आ जाता है। जिससे इंसान को हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है।

सेब

सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है। इसमें पेक्टिन नाम का घुलनशील फाइबर भी पाया जाता है। जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ने से रोक देता है।

केला

केला 12 महीने खाया जाने वाला फल है। इसमें पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इसके सेवन से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल बर्फ की तरह पिघल जाता है।

बेरीज

बेरीज में तमाम ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हमें विभिन्न बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

संतरा

संतरे को विटामिन- सी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। शरीर की रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और ब्लड सप्लाई को सुचारू करने में संतरे बेहद फायदेमंद है।

लिवर को नेचुरली डिटॉक्स करेंगे ये 6 जूस