डाइट में शामिल करें ये दालें, शरीर में बनी रहेगी ठंडक


By Ekta Sharma05, Apr 2023 07:20 PMnaidunia.com

गर्मियों में हेल्दी डाइट

कुछ लोग जहां शरबत या जूस आदि का सेवन करते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपनी डाइट में बदलाव करते हुए खुद को भीषण गर्मी से बचाए रखते हैं।

दालों को करें शामिल

अगर आप भी इस सीजन खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन दालों को जरूर शामिल करें। इसके सेवन से न सिर्फ आप स्वस्थ रहेंगे,बल्कि आपके शरीर में ठंडक में भी बनी रहेगी।

मूंग दाल

कई गुणों से भरपूर मूंग दाल सबसे पौष्टिक दाल मानी जाती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मिनरल्स आदि पाए जाते हैं। गर्मियों में इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

बनी रहेगी ठंडक

दरअसल, तासीर में ठंडी होने की वजह से मूंग की दाल गर्मियों में इसे खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है। साथ ही इसे खाने से पेट में जलन, गर्मी जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

उड़द की दाल

उड़द की दाल में भी कई सारे विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन पाए जाते हैं। साथ ही ठंडी तासीर होने की वजह से उड़द की दाल को गर्मी में खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।

चने की दाल

आयरन, प्रोटीन, ऊर्जा और फोलेट से भरपूर चने की दाल भी ठंडी तासीर वाली होती है। इसे खाने से गर्मियों में शरीर में ठंडक बनी रहती है। आप इसका सेवन सिर्फ लौकी के साथ भी कर सकते हैं।

सोयाबीन की दाल

सोयाबीन की दाल प्रोटीन से भरपूर दालों में से एक है। इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। यही वजह है कि आपको अपनी डाइट में सोयाबीन को जरूर शामिल करना चाहिए।

जानिए ग्रीन टी पीने का सही तरीका, फौरन घटेगी चर्बी