मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। मछली के सेवन से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होंगी और रोशनी भी बढ़ेगी।
अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें ल्यूटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो आंखों की रोशनी कम होने से बचाता है।
विटामिन-सी आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। नींबू, टमाटर, अमरूद और संतरा में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने में कारगर है।
सभी दालों में प्रचुर मात्रा में जिंक होता है जो बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सहायक है। आप बच्चों की डाइट में काली दाल और राजमा जरूर खिलाएं।
आप अपने बच्चों को काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट भी खिलाएं। इनमें विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है।
आप अपने बच्चों को अलसी के बीज और चिया के बीज खिलाएं। इसे खाने से भी आंखों की परेशानियां दूर होती है। बच्चों की डाइट में इसे भी शामिल करें।
हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों की रोशनी बढ़़ाने के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें अन्य कई प्रकार के विटामिन और खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए भी लाभदायक है।