बादाम का सेवन केवल भिगोकर ही नहीं बल्कि हलवा के तौर पर भी किया जा सकता है। इसका हलवा सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं कि बादाम का हलवा खाने से क्या होता है?
बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम का हलवा बनाने से गुण और बढ़ जाते है।
बादाम का हलवा हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।
बादाम का हलवा खाने से पाचन भी ठीक रहता है। सीमित मात्रा में बादाम का हलवा खाने से पेट की समस्याएं दूर रहती है।
बादाम के हलवे में विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो बालों और स्किन दोनों के लिए लाभकारी साबित होता है।
बादाम का हलवा खाने से वजन भी कम होता है, क्योंकि बादाम में घुनलशील फाइबर पाया जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि हलवे में शुगर कम हो।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी बादाम का हलवा खाना चाहिए। इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।
बादाम का हलवा सीमित मात्रा में ही खाएं। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ