क्रिकेट मैच प्रशंसकों के लिए भारत और पाकिस्तान का मैच काफी मायने रखता है। एशिया कप में 10 सितंबर का भारत-पाक का मुकाबला अब रिजर्व डे पर खेला जाएगा।
10 सितंबर को खेले जा रहे भारत और पाक के मैच में 24.1 ओवर ही फेंका गया था कि बारिश ने दस्तक दी थी। जोरदार बारिश के चलते मैच को रिजर्व डे के दिन कराने का निर्णय लिया गया है।
क्रिकेट में रिजर्व डे का मतलब किसी मैच का उसी जगह से दोबारा शुरू होना है जहां वह पिछले दिन किसी कारणवश रोका गया था। रिजर्व डे का दिन बचें हुआ मैच खेला जाता है। 11 तारीख को 3 बजे मैच दोबारा शुरू होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस मुकाबले में पाक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बनाए थे। कोहली और राहुल अब भी क्रीज पर टिके हुए है।
2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दौरान भारत और न्यूजीलैंड का मैच भी बारिश के चलते बचा हुआ मैच रिजर्व डे पर खेला गया था। इस मैच का रिजल्ट भी भारत के पक्ष में नहीं रहा था।
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 2019 में सेमीफाइनल मैच में भारत को 240 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारत 221 रनों पर ऑलआउट हो गया था। यह लम्हा भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे दर्दनाक लम्हों में गिना जाता है।
2002 में भारत और श्रीलंका के बीच में चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेला जाना था। जब यह मैच खेला गया तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 244 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 2 ओवर में 14 रन ही बना पाई थी कि बारिश आ गई।
दोबारा यह मैच रिजर्व डे पर शुरू हुआ तो श्रीलंका ने फिर टॉस जीता और बल्लेबाजी करते हुए 7/222 रन बनाएं। भारत ने 8.1 ओवर में 1/38 बनाएं थे कि दोबारा बारिश आ गई। इस मैच में दोनों ही टीमों ICC ने संयुक्त विजेता घोषित किया था।