भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा काफी खास रहा है। आइए जानते है किस मामले में केएल ने तोड़ा है विराट कोहली का रिकॉर्ड?
पार्ल के मैदान पर तीसरे वनडे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से हराकर जीत दर्ज की है। तीसरे वनडे में जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में भी जीत दर्ज कर ली है।
पार्ल के बोलैंड पार्क की पिच पर जमकर रन बनते है। इसके बावजूद भी साउथ अफ्रीका ने कसी गेंदबाजी करते हुए भारत को मात्र 8 विकेट पर 296 रनों पर रोक दिया था।
दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के लिए भी भारत ने काफी मुश्किलें पैदा कर दी थी। साउथ अफ्रीका चेज करते हुए 218 रन पर ही सिमट गई हैं।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में संजू सैमसन का शतक और अर्शदीप सिंह का 4 विकेट लेना इस मैच की हाइलाइट्स रही थी।
केएल राहुल की कप्तानी में भारत पिछली बार दक्षिण अफ्रीका के हाथों 0-3 से हारा था। इसका बदला केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका की ही जमीन पर 2-1 से सीरीज जीत के साथ ले लिया।
2018 में कोहली की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर मं पराजित किया था। केएल राहुल ने भी सीरीज जीत के साथ कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। पहले मैच में 5, दूसरे मैच में 1 और तीसरे मैच में 4 विकेट लेने वाले अर्शदीप ने इस सीरीज में कुल 10 विकेट झटके थे।