2024 में इन 6 बड़ी टीमों से खेलने वाली है टीम इंडिया


By Prakhar Pandey03, Jan 2024 10:55 AMnaidunia.com

भारतीय क्रिकेट के लिए 2023?

2023 भारतीय क्रिकेट के लिए काफी ज्यादा खास रहा है। विश्व कप हार को छोड़ दे तो लगभग पूरे साल भारतीय टीम अजेय साबित हुई है। आइए जानते है साल 2024 में किन बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने वाली है टीम इंडिया?

साउथ अफ्रीका का टूर होगा पूरा

दिसंबर 2023 में भारत दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। इस दौरे का आखिरी टेस्ट मैच भारत 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच केपटाउन में खेलने वाला है। इस मैच के साथ ही दक्षिण अफ्रीका का दौरा पूरा होगा।

अफगानिस्तान बनाम भारत

जनवरी के महीने में 11 तारीख से भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज का तीसरा मैच 17 जनवरी को खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम भारत

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। यह सीरीज भारत में अपने घर में खेलने वाली है।

श्रीलंका बनाम भारत

मार्च के बाद भारत में आईपीएल होने वाला है और जून के माह में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भी होने वाला है। ऐसे में 2 महीने बाद भारत श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में 3 टी20 और 3 वनडे सीरीज खेलने वाली है।

बांग्लादेश बनाम भारत

सितंबर के महीने में भारत बांग्लादेश के साथ भी दो टेस्ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाला है। इस सीरीज से जुड़ी बाकी डिटेल अभी तक जारी नहीं की गई है।

न्यूजीलैंड बनाम भारत

अक्टूबर के महीने में न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ भारत टेस्ट सीरीज खेलने वाला है। भारत 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

नवंबर से दिसंबर के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। यह सीरीज लगभग 2 महीने तक चलेगी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वर्ल्ड क्रिकेट के 7 सबसे खतरनाक ओपनर