विश्व क्रिकेट में कई ऐसे ओपनर हुए है, जिन्होंने अकेले के दम पर टीम को कई मैच जिताए है। आइए जानते है विश्व क्रिकेट के 7 सबसे खतरनाक ओपनर के बारे में।
रोहित शर्मा को भारत के सबसे खतरनाक ओपनर्स में गिना जाता है। बतौर ओपनर रोहित ने 3 दोहरे शतक मारे है। 262 मैचों की 254 पारियों में 10709 रन बनाए है।
डेविड वॉर्नर ने 1 जनवरी 2024 को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। बतौर ओपनर डेविड ने कई मैच जिताऊ पारियां खेली है। अपने वनडे करियर में 161 मैचों में 6932 रन बनाए थे।
शेन वॉटसन ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बड़ी पारियां खेली है। 190 मैचों में वॉटसन ने 5757 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 33 अर्धशतक मारे थे।
वीरेंद्र सहवाग ने अपने वनडे करियर में 251 वनडे मैच खेले है। वीरु अपने टाइम के बेहतरीन ओपनर्स में गिने जाते है। सहवाग ने अपने करियर में 15 शतक और 38 अर्धशतक मारे थे।
साउथ अफ्रीका के शानदार ओपनर क्विंटन डिकॉक ने अपने करियर में 155 वनडे मैच खेले है। इस दौरान उन्होंने 45.74 की औसत से 6770 रन बनाए है।
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में शामिल क्रिस गेल उनकी धाकड़ पारियों के लिए याद किया जाता है। 301 मैचों की 294 पारियों में 10 हजार 840 रन बनाएं हैं।
सदी के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 463 वनडे मैचों में 18426 रन बनाए है। बतौर ओपनर भी सचिन ने कई कीर्तिमान रचे है।