भारत के तीनों फॉर्मेट के सबसे बड़े रन चेज


By Prakhar Pandey17, Mar 2024 10:48 AMnaidunia.com

रन चेज का मजा

अगर स्कोर बड़ा हो तो रन चेज देखने का मजा ही अलग होता है। भारतीय क्रिकेट टीम फैंस को इंडिया ने कई यादगार लम्हें दिए है। आइए जानते है भारत के तीनों फॉर्मेट के सबसे बड़े रन चेज के बारे में।

तीनों फॉर्मेट की चेज

तीनों क्रिकेट फॉर्मेट में भारत ने पहाड़ जैसे स्कोर भी चेज किए है। टेस्ट, वनडे और टी20 में भारत ने कई बार बड़ा स्कोर चेज किया है। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2013 में वनडे सीरीज के एक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 360 रनों का लक्ष्य रखा था। आमतौर पर इतना बड़ा लक्ष्य बहुत कम ही चेज हो पाता है।

1 विकेट पर 362 का चेज

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए वनडे मैच में भारत ने 9 विकेटों से जीत दर्ज की थी। भारत की तरफ से रोहित ने 141 रन, शिखर धवन ने 95 और विराट कोहली ने 100 रनों की पारी खेली थी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज

भारत ने अपने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा टेस्ट रन चेज 1975-76 के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में भारत ने 6 विकेटों से वेस्टइंडीज को हराया था।

4 विकेट पर 406 का चेज

वेस्टइंडीज ने भारत को 403 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारत ने 4 विकेटों पर 406 रन बनाकर सक्सेसफुल चेज किया था। भारत की तरफ से गावस्कर ने 102, गुंडप्पा विश्वनाथ ने 112 और अमरनाथ ने 85 रन बनाए थे।

टी20 की चेज

टी20 में बड़े स्कोर का पीछा करना मुश्किल काम माना जाता है। कम गेंदों में ज्यादा रन बनाने के चक्कर में अक्सर गेंदबाज की जीत भी हो जाती है। हालांकि, 2009 में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने टी20 में 211 रन बनाकर सक्सेसफुल चेज किया था।

211 बनाम श्रीलंका

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 मैच में भारत ने 6 विकेटों से श्रीलंका को हराया था। श्रीलंका के 206 रनों के जवाब में भारत ने 4 विकेट पर 211 रन बनाए थे। इस मैच में भारत के लिए युवराज ने 25 गेंदों में 60 रन बनाए थे।

अगर क्रिकेट रिकॉर्ड्स से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आए तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल 2024 में इन 6 भारतीय बल्लेबाजों पर होंगी फैंस की नजर