IPL 2024 शुरू होने से पहले देख लें 2023 के ये स्पेशल रिकॉर्ड्स


By Prakhar Pandey02, Mar 2024 11:51 AMnaidunia.com

इंडियन प्रीमियर लीग 2024

आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले साल 2023 को रिवाइंड कर लेना चाहिए। आइए जानते है आईपीएल 2023 की पर्पल और ऑरेंज कैप के साथ-साथ कुछ स्पेशल रिकॉर्ड्स के बारे में।

आईपीएल 2023

आईपीएल 2023 जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स पांचवी पर इस टूर्नामेंट की विजेता बनी। इससे पहले 4 बार मुंबई इंडियंस यह टूर्नामेंट अपने नाम कर चुकी है।

ऑरेंज कैप

17 मैच की 17 पारियों में शुभमन गिल ने 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में गिल ने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे। 2023 में ऑरेंज कैप शुभमन के हिस्से में गई थी।

पर्पल कैप

2023 आईपीएल में 17 मैचों की 17 पारियों में मोहम्मद शमी ने 8.03 की औसत से 28 विकेट लिए थे। आईपीएल 2023 के लिए के लिए शमी को पर्पल कैप मिली थी।

सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल 2023 में फॉफ डू प्लेसिस ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। आरसीबी के कप्तान ने 14 मैच की 14 पारियों में 36 छक्के मारे थे।

सबसे ज्यादा चौके

2023 में इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में शुभमन गिल ने पर्पल कैप जीतने के साथ-साथ सबसे ज्यादा चौके भी मारे थे। गिल ने पूरे टूर्नामेंट में 33 छक्के मारे थे।

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर

गिल को आईपीएल 2023 का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड भी दिया गया था। बल्ले से रन बनाने के अलावा गिल ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से 6 कैच भी पकड़े थे।

शतक में भी आगे गिल

2023 टूर्नामेंट काफी हद तक गिल के नाम रहा था। आईपीएल 2023 में गिल ने सबसे ज्यादा 3 शतक लगाए थे। गिल ने पूरे टूर्नामेंट 157.80 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

अगर आईपीएल 2023 के ये रिकॉर्ड्स आपको पसंद आए तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टेस्ट में 10वें विकेट के लिए सबसे लंबी पार्टनरशिप