टेस्ट में रनों के हिसाब से भारत की 7 सबसे बड़ी जीत


By Prakhar Pandey19, Feb 2024 11:42 AMnaidunia.com

टेस्ट मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में हुए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने कई कीर्तिमान रचे है। आइए जानते है टेस्ट में रनों के हिसाब से भारत की 7 सबसे बड़ी जीत के बारे में।

इंग्लैंड के खिलाफ जीत

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने 434 रनों से जीत हासिल की है। रनों के अंतर से जीत के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी जीत है।

न्यूजीलैंड बनाम भारत

दिसंबर 2021 में वानखेड़े के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए टेस्ट मुकाबले में भारत ने 372 रनों से जीत हासिल की थी। भारत के 540 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड सिर्फ 167 रनों पर ढेर हो गई थी।

साउथ अफ्रीका बनाम भारत

साल 2015 में दिल्ली में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने द्विपक्षीय टीमों को 481 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में अफ्रीका सिर्फ 143 रन ही बना सका, भारत ने यह मैच 337 रनों के बड़े अंतर से जीता था।

भारत बनाम न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड और भारत के बीच साल 2016 में खेले गए एक मुकाबले में भारत ने 321 रनों से जीत दर्ज की थी। 481 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड सिर्फ 153 रन ही बना सका था।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

अक्टूबर 2008 में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने 320 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 516 रनों का लक्ष्य दिया था।

वेस्टइंडीज बनाम भारत

अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले गए मैच में भारत ने 419 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने वेस्टइंडीज को 319 रनों से हरा था।

इंग्लैंड बनाम भारत

फरवरी 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 482 रनों के लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड को भारत ने 317 रनों का लक्ष्य दिया था।

टेस्ट में रनों के हिसाब से भारत ने कई बड़ी जीत दर्ज की थी। खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल में विराट कोहली की 7 बड़ी पारियां