क्रिकेट इतिहास में भारत की 7 सबसे शर्मनाक हार


By Prakhar Pandey17, Aug 2023 03:27 PMnaidunia.com

क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए ये मैच बेहद निराशाजनक रहे होंगे। आइए जानते हैं भारत को वनडे क्रिकेट इतिहास में वनडे में मिली सबसे शर्मनाक हार के बारे में।

हार-जीत

क्रिकेट में हार-जीत बेहद अमूमन चीज है। हर मैच में एक विनर और एक हारने वाली टीम तो होती ही है। लेकिन हार का फासला यह बताता हैं कि यह कितनी बड़ी रही होगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

वानखेड़े में खेले गए एक वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता था।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे मैच में अफ्रीका ने 141 रनों से भारत को हराया था। साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट पर 358 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने 10 विकेट पर 217 रन ही बना पाई थी।

भारत बनाम पाकिस्तान

आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के एक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए वनडे मैच में पाकिस्तान ने 338/4 बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 158 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

साउथ अफ्रीका बनाम भारत

2015 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 438 रन बनाएं थे। जवाब में भारतीय 224 रन पर सिमट गयी था। अफ्रीका ने इस मैच को 214 रन से जीता था।

श्रीलंका बनाम भारत

श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए मैच में श्रीलंका ने 1 विकेट पर 348 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 187 रन पर सिमट गयी थी। श्रीलंका ने ये मैच 161 रनों से जीता था।

245 रन

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 299 रन बनाएं थे। जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 54 रन पर ऑलआउट हो गयी थी। इस मैच में श्रीलंका ने भारत को 245 रनों से हराया था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

द्रविड़ युग की होने जा रही है समाप्ति, ये 4 दिग्गज कोच की रेस में शामिल