पाकिस्तान की जर्सी पर इंडिया का नाम, जानें वजह


By Shivansh Shekhar29, Aug 2023 06:07 PMnaidunia.com

वर्ल्ड कप 2023

इस बार आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 आयोजन भारत कर रहा है जिसके लिए पाकिस्तान टीम की नई जर्सी लांच हो चुकी है।

छपा भारत का नाम

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान की नई जर्सी पर इंडिया लिखा हुआ है। जिसके चलते यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान

जर्सी पर देश के नाम का फेरबदल जैसा चल रहा है इससे पहले होने वाले एशिया कप 2023 में टीम इंडिया की जर्सी पर पाक का नाम होगा।

इंडिया-पाक की भिड़ंत

एशिया कप 2023 में इंडिया की टक्कर 2 सितंबर को होने वाली है जिसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

3 बार टक्कर!

एशिया कप साल 2023 में भारत और पाक के कुल 3 मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। लीग मैच के बाद सुपर 4 उसके बाद फाइनल में दोनों भीड़ सकते हैं।

3 बार टक्कर!

एशिया कप साल 2023 में भारत और पाक के कुल 3 मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। लीग मैच के बाद सुपर 4 उसके बाद फाइनल में दोनों भीड़ सकते हैं।

भारत है तैयार

आपको बता दें कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी कर्नाटक के अल्लुर में अभ्यास कर रहे हैं। टीम इंडिया 30 अगस्त को श्रीलंका रवाना होगी।

सारे मैच श्रीलंका में

इस बार एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जा रहा है, लेकिन टीम इंडिया अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलने जा रही है।

फाइनल मैच

एशिया कप 2023 का फाइनल मैच भी श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। इसको लेकर पूरी तैयारियां चल रही हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पाकिस्तान से भिड़ने के लिए कोहली-जडेजा की धमाकेदार तैयारी