भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली 19 अक्टूबर को पुणे में जब बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो उनका निशाना एक बड़े रिकॉर्ड पर होगा।
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का एक विशाल रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
ऐसा यदि विराट कर पाते हैं तो उनके लिए ये किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होगी। हालांकि, कोहली के लिए रिकॉर्ड तोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है।
टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट यदि बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को होने वाले वर्ल्ड कप मैच में 40 रन बनाते हैं तो वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
भारतीय बल्लेबाज कोहली अगर बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को होने वाले वर्ल्ड कप मैच में 40 रन बनाते हैं तो वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर होंगे।
भारतीय बल्लेबाज कोहली अगर बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को होने वाले वर्ल्ड कप मैच में 40 रन बनाते हैं तो वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर होंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 40 रन विराट कोहली बनाते हैं तो वनडे वर्ल्ड कप में विराट अपने कुल 1226 रन पूरे कर लेंगे।
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अभी टॉप पर मौजूद हैं।
सचिन तेंदुलकर ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 2278 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग हैं।