वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका ने जीत का परचम लगातार 2 मैचों में लहराया है और आज तीसरा मुकाबला नीदरलैंड के साथ होगा।
साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड की टक्कर धर्मशाला में 17 अक्टूबर मंगलवार को खेला जाएगा, जहां साउथ अफ्रीका की नजर लगातार तीसरे जीत पर होगी।
वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड ने अब तक कुछ खास कमाल नहीं किया है और अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से हारे हैं।
साउथ अफ्रीका की टीम अगर तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो उसका नुकसान टीम इंडिया को होगा। आइए जानते हैं आखिर कैसे।
भारत ने पहले ऑस्ट्रेलिया फिर अफगानिस्तान उसके बाद पाकिस्तान को हराकर कुल 6 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान है।
भारत ने पहले ऑस्ट्रेलिया फिर अफगानिस्तान उसके बाद पाकिस्तान को हराकर कुल 6 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान है।
वहीं, न्यूजीलैंड के भी 6 अंक हैं लेकिन रन रेट भारत से कम होने के कारण वह अभी दूसरे स्थान पर अंक तालिका में उपस्थित है।
यदि साउथ अफ्रीका की टीम अपना तीसरा मुकाबला नीदरलैंड से जीत जाती है, तो 6 अंकों पॉइंट टेबल के शीर्ष यानी पहले नंबर पर पहुंच जाएगी।
वहीं, भारत की बात करें तो साउथ अफ्रीका से रन रेट कम होने के दूसरे पायदान पर आ जाएगा। भारत का मौजूदा रन रेट 1.821 है।