भारत अपना वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला 19 अक्टूबर को पुणे में खेलेगा। इस मैच को जीतना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगी।
भारत और बांग्लादेश की टक्कर कांटे वाली देखने को मिलता है। बड़ी बात तो यह है कि भारत ने पिछले 4 वनडे मैचों में से 3 बार बांग्लादेश से हार का सामना किया है।
वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच धीरे-धीरे और बढ़ता जा रहा है बड़ी टीमों को नीचे रैंक वाली टीमें मात दे रही है। जिससे यह पता चलता है कि कोई भी टीम किसी से कम नहीं है।
कल यानी 17 अक्टूबर को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर एक नया इतिहास बना दिया है।
इससे पहले अफगानिस्तान ने दिल्ली में इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया था और सभी टीमों को चौंका दिया था।
इससे पहले अफगानिस्तान ने दिल्ली में इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया था और सभी टीमों को चौंका दिया था।
ऐसे में भारत अपने अगले मुकाबले में बांग्लादेश को हल्के में लेना नहीं चाहेगा। इससे पहले साल 2007 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हरा दिया था।
जिसके चलते भारत को वर्ल्ड कप 2007 का खिताब गंवाना पड़ा था। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया वही फॉर्मूला अपनाएगी, जो पिछले दो मुकाबलों में रही।
बांग्लादेश की गेंदबाजी अटैक काफी चुनौतीपूर्ण है, पिछले महीने एशिया कप में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हराकर सतर्क कर दिया था।