वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम लाजवाब प्रदर्शन कर रही है। रोहित की टीम अब तक कुल 3 मुकाबले खेली है और सारे में जीत मिली है।
ये जीत ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी धाकड़ टीम के सामने मिली है। भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
साथ ही कुछ ऐसे रोचक आंकड़े भी हैं जो भारत की दावेदारी को और मजबूत करते हैं और भारतीय फैंस के जोश को बढ़ा देते हैं।
दरअसल, एक ऐसा संयोग बन रहा है जो टीम इंडिया को खिताब की ओर तेजी से ले जा रहा है। यह रोहित शर्मा के शतक और सिक्स से जुड़ा हुआ है।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया था और 131 रनों की पारी खेली थी।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया था और 131 रनों की पारी खेली थी।
रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 16 चौके और 5 छक्के जड़े थे। इसी के साथ रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
कुछ इसी तरह का कारनामा साल 2019 के वर्ल्ड कप में हुआ था, जब इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया था।
18, जून 2019 को मोर्गन ने 71 गेंदों पर 148 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसके बदौलत इंग्लैंड ने 397 रन बनाए थे। उसके बाद टीम ने वर्ल्ड कप जीत लिया।