टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
भारतीय कप्तान ने वर्ल्ड कप में इतिहास बना दिया है। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बैट्समैन बन गए हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ने महज 63 गेंदों पर शतक जड़ दिया और 40 साल से बरकरार सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
रोहित शर्मा ने दिल्ली में बल्ले से रनों की बरसात कर दी। उन्होंने 84 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 5 छक्के जड़े।
रोहित ने वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। सबसे कम पारी में ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने।
रोहित ने वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। सबसे कम पारी में ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने।
वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के नाम अब 7 शतक हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 6 शतक लगाए थे।
रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके नाम अब 554 छक्के हो गए हैं।
इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 553 छक्के मारे थे। यह कारनामा उन्होंने वर्ल्ड कप में किया।