भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर यानी आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। जिसे लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।
टीम इंडिया के सारे खिलाड़ी इस वक्त प्रचंड फॉर्म में हैं। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में भारत ने दूसरे टीमों को अपना लोहा मनवाया है।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म बहुत ही लाजवाब है उन्होंने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक भी जड़ा था।
साल 2023 सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम रहा है उन्होंने शतक के साथ-साथ दोहरा शतक भी जड़े है। हालिया फॉर्म भी उनका जबरदस्त है।
पाकिस्तान टीम जब भी सामने होती है तब विराट कोहली का बल्ला सर चढ़कर बोलता है ऐसे में आज के इस मुकाबले में कोहली पर निगाहें जरूर होंगी।
पाकिस्तान टीम जब भी सामने होती है तब विराट कोहली का बल्ला सर चढ़कर बोलता है ऐसे में आज के इस मुकाबले में कोहली पर निगाहें जरूर होंगी।
केएल राहुल ने चोट के बाद वापसी करते हुए कमाल का फॉर्म दिखाया है। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दबाव में 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर जीत दिलाई थी।
टीम इंडिया के लिए स्पिन का डिपार्टमेंट जडेजा, कुलदीप और अश्विन के हाथों में है ऐसे में किन्हें टीम में रखा जाएगा यह एक सवाल रहेगा।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने हालिया कुछ मैचों में धारदार गेंदबाजी की है। नई गेंद हो या पुरानी बुमराह का जादू सर चढ़कर बोल रहा है।