वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है भारत इस बार इस टूर्नामेंट को होस्ट कर रहा है। लेकिन इसकी ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई है।
अब खबर निकलकर यह सामने आ रही है कि 14 अक्टूबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में ओपनिंग सेरेमनी होगी।
यह कोई आधिकारिक ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, लेकिन इस मैच के दौरान क्रिकेट जगत और बॉलीवुड के कई सितारे अहमदाबाद स्टेडियम पहुंचेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और रजनीकांत यह मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे।
वहीं, क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी इस बड़े मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मैच को बहुत बड़ा बनाने की कोशिश की जा रही है।
वहीं, क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी इस बड़े मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मैच को बहुत बड़ा बनाने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि, इस बात की अभी बीसीसीआई और आईसीसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन इसकी होने की संभावना काफी ज्यादा है।
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में टीम इंडिया मैच जीतकर सेमीफाइनल की राह मुश्किल है। वनडे विश्व कप में भारत पाकिस्तान से एक भी बार नहीं हारा है।
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप की शुरुआत शानदार आगाज में की है। पहले ऑस्ट्रेलिया को उसके बाद अफगानिस्तान को धूल चटा दी है।