World Cup 2023: Ind-Pak टिकट के लिए मचा हाहाकार, BCCI पर उठे प्रश्न


By Shivansh Shekhar07, Sep 2023 01:50 PMnaidunia.com

दमदार प्रदर्शन

टीम इंडिया इस समय श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जा रहे एशिया कप में दमदार प्रदर्शन कर रही है। भारत का अगला मैच 10 सितंबर को पाक से होने वाला है।

वर्ल्ड कप 2023

एशिया कप खत्म होते ही टीम इंडिया अगले महीने से घर में वर्ल्ड कप खेलेगी। जिसके लिए टीम का ऐलान भी हो चुका है।

भारत-पाक मुकाबला

वर्ल्ड कप 2023 में भारत का पाकिस्तान से मुकाबला 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा।

बिक चुके हैं टिकट

BookmyShow पर पहले ही इस मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं। केवल 1 घंटे के भीतर ही सारे टिकट बिक गए और फैंस परेशान होने लगे।

नहीं मिल रहा ऑफलाइन

देश के विभिन्न राज्यों से क्रिकेट फैंस टिकट लेने अहमदाबाद पहुंच रहे हैं, लेकिन ऑफलाइन टिकट की बिक्री ही नहीं हो रही है।

नहीं मिल रहा ऑफलाइन

देश के विभिन्न राज्यों से क्रिकेट फैंस टिकट लेने अहमदाबाद पहुंच रहे हैं, लेकिन ऑफलाइन टिकट की बिक्री ही नहीं हो रही है।

बोर्ड पर सवाल

क्रिकेट फैंस टिकट नहीं मिलने से पूरी तरह नाराज हैं और बोर्ड के ऊपर सवाल उठा रहे हैं कि बोर्ड के लोगों ने टिकट को रिजर्व रख लिया है।

ब्लैक से बिक्री

फैंस ने यह भी इल्जाम लगाए हैं कि बोर्ड के कुछ लोग अब एक हफ्ते तक इसे ब्लैक में बेचेंगे। इसके ऊपर अभी तक बोर्ड की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सबसे बड़ा स्टेडियम

दर्शकों के मन में सवाल यह भी है कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है, उसके बावजूद टिकट के लिए अकाल क्यों पड़ रहा है?

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Ind vs Pak: नहीं खेलेगा ये घातक गेंदबाज, भारत को होगा फायदा