2023 में इन 6 क्रिकेटरों ने मैदान ही नहीं इंटरनेट पर भी लगाई आग


By Shivansh Shekhar14, Dec 2023 11:34 AMnaidunia.com

साल 2023 का अंत

अब साल 2023 का अंत होने जा रहा है और जल्द ही हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। हरेक इंसान यह चाहता है कि उनके लिए आने वाला साल पिछले साल से भी बेहतर हो।

इंटरनेट पर छाए क्रिकेटर

इसी बीच आज हम आपको उन 6 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो साल 2023 में पूरी तरह इंटरनेट पर छाए रहे और सबसे ज्यादा सर्च किए गए।

शुभमन गिल

टीम इंडिया बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी जगह पक्की कर चुके शुभमन गिल के लिए साल 2023 काफी लकी साबित हुआ और वो गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए।

रचिन रवींद्र

वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड का एक गुमनाम चेहरा रचिन रविंद्र ने अपना नाम बना लिया। वो ऐसे खिलाड़ी बन गए जो साल 2023 में गूगल सर्च में दूसरे स्थान पर हैं।

मोहम्मद शमी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में कोहराम मचा दिया और पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया। शमी गूगल पर तीसरे सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी बने।

मोहम्मद शमी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में कोहराम मचा दिया और पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया। शमी गूगल पर तीसरे सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी बने।

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली, जो आने वाले कई वर्षों तक नहीं टूटेगा। उसके कारण उन्हें गूगल पर खूब सर्च किया गया।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव इस समय दुनिया के नंबर 1 टी20 रैंकिग वाले बल्लेबाज हैं। सूर्या 2023 में गूगल पर सर्च किए जाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं।

ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड का वो शतक कौन भूल सकता है जो उन्होंने इंडिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में खेला। उसके कारण 2023 में गूगल पर सर्च किए जाने वाले वो छठे खिलाड़ी बन गए।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IND vs SA: भारत के लिए 'करो या मरो ' होगा तीसरा टी20, इन पर होगी नजर