टेस्ट में अफ्रीका के सामने नहीं टिका है भारत, ऐसा रहा है रिकॉर्ड


By Prakhar Pandey27, Dec 2023 09:50 AMnaidunia.com

साउथ अफ्रीका की धरती

साउथ अफ्रीका की धरती पर आज तक भारत ने एक भी बार टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 26 दिसंबर 2023 को शुरू हुए टेस्ट मुकाबले में फिर एक बार भारत की हालत पतली दिख रही है।

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा

साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई भारत 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है। टी20 सीरीज जहां 1-1 से ड्रॉ रही तो वहीं वनडे सीरीज 2-1 से भारत के नाम रही है। टेस्ट मुकाबला इस समय जारी है।

पहला टेस्ट मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू हो चुका है। मैच पहले ही बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ था।

फर्स्ट डे: स्टंप्स

पहले दिन बारिश के चलते सिर्फ 59 ओवरों का खेल ही हो पाया। इस दौरान भारत ने 8 विकेट पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया है।

शानदार बॉलिंग

दक्षिण अफ्रीका की धारदार गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आएं। केएल राहुल अब भी नाबाद 70 रन बनाकर टिके हुए है। वहीं कोहली ने 38 रनों की पारी खेली थी।

सेंचुरियन टेस्ट

अगर भारत सेंचुरियन टेस्ट में वापसी कर पाता है तो उसके पास इतिहास रचने का मौका होगा। इससे पहले भारत कभी भी दक्षिण अफ्रीका के घर में सीरीज नहीं जीता है। बढ़त के बाद भारत अगले मैच में दम-खम से उतर सकता है।

पुराना रिकॉर्ड

1992-93 में 1-0, 1996-97 में 2-0, 2001-02 में 1-0, 2006-07 में 2-1, 2010-11 में 1-1 से ड्रॉ, 2017-18 में 2-1, 2021-22 में 2-1 से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया है।

1992-2023

1992 से 2023 के दौरान भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 16 टेस्ट सीरीज हुई है। जिसमें 4 बार भारत तो 8 बार साउथ अफ्रीका विजयी रहा है। वहीं 3 सीरीज ड्रा रही है। 2023-24 की सीरीज अभी खेला जा रही है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वनडे में बतौर कप्तान धोनी से भी आगे थे विराट