वनडे में बतौर कप्तान धोनी से भी आगे थे विराट


By Prakhar Pandey25, Dec 2023 08:00 AMnaidunia.com

कप्तानी में कीर्तिमान

भारत के लिए क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में कप्तानी करना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। बतौर कप्तान, धोनी और विराट ने अपने कंधों पर कई जिम्मेदारीयां संभाली थी। आइए जानते है किस मामले में धोनी से आगे थे विराट?

विराट कोहली

विराट कोहली ने 2013 से 2021 के बीच भारत के लिए लगभग 8 साल कप्तानी की थी। कप्तानी की इस अवधि में विराट ने कई कीर्तिमान रचे थे।

कुल मैच

विराट ने अपने करियर में 95 मैचों में भारत के लिए कप्तानी की थी। 95 में से 65 मैचों में भारत ने जीत, जबकि 27 में टाई, 2 नो रिजल्ट और 1 टाई खेला था।

एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। इसकी वजह उनका तीन-तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतना भी थी।

कप्तानी में रिकॉर्ड

एमएस धोनी ने अपने करियर में कुल 200 वनडे मैचों में कप्तानी की थी। जिसमें भारत को 110 में जीत, 74 में हार, 5 टाई और 11 मैच बेनतीजा रहे थे।

धोनी और विराट

धोनी का वनडे में विनिंग परसेंट 55 फीसदी रहा था। वहीं विराट का 95 मैचों में जीत का औसत 68.42 रहा था। जीत की औसत के मामले में विराट धोनी से आगे थे।

सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा ने भले ही भारत के लिए कम मैचों में कप्तानी की हो। लेकिन उनकी गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 2017-2023 के दौरान 45 मैचों में भारत की कप्तानी की। जिसमें भारत ने 34 जीत और 10 हार का सामना करना किया। रोहित का विनिंग परसेंटेज 75 फीसदी से भी अधिक है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

साउथ अफ्रीका को हरा, कोहली से आगे केएल