ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 5 टी20 मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज ने भारत को कई सितारें दिए है। आइए जानते है इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों के बारे में।
23 नवंबर से शुरु हुई ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच की इस सीरीज में पहला और दूसरा मैच भारत ने, तीसरा ऑस्ट्रेलिया ने जबकि चौथा और पांचवा फिर भारत ने जीता था।
पांचवे टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 160 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 154 रन ही बना पाई। यह मैच भारत ने 6 रनों से जीता लिया।
अक्षर पटेल ने 5 मैचों की इस सीरीज में दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। चौथे टी20 में अक्षर ने 3 और पांचवे टी20 मैच में अक्षर ने 31 रन बनाए थे और एक विकेट भी लिया था।
सूर्यकुमार यादव ने पहले टी20 मैच में ताबड़तोर 80 रन बनाकर प्लेयर ऑफ दे मैच जीता था, वहीं यशस्वी जयसवाल ने दूसरे टी20 मैच में 25 गेंदों में 53 रन बनाए थे और मैक्सवेल और स्मिथ का जबरजस्त कैच पकड़ा था।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए इस सीरीज में 23 वर्षीय रवि बिश्नोई ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। बिश्नोई ने इस सीरीज में 5 मैचों में सबसे अधिक 9 विकेट लिए है।
सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान भी खुद की योग्यता को साबित किया है। ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप का फाइनल हारने की हताशा को भूलकर भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है।
भारत की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों में 123 रन बनाए थे, जोस इंग्लिश ने 50 गेंदों में 110 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 48 गेंदों में 104 रन की पारी खेली थी।