टीम इंडिया के बल्लेबाजों का जलवा टेस्ट, टी20 ही नहीं, बल्कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी देखने को मिलता है। इस फॉर्मेट में कई घातक बल्लेबाज हैं।
आज हम आपको उन भारतीय बल्लेबाज के बारे में बताएंगे, जिन्होंने ODi में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।
किंग कोहली को शतकों का बादशाह कहा जाता है। ODI में सचिन के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ चुके विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 51 इनिंग्स में कुल 10 शतक जड़ा है।
दूसरे नंबर पर भी किंग का नाम ही आता है। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 41 ODI इनिंग्स में कुल 9 सेंचुरी मारी है। उनका औसत भी 66.50 का रहा है।
सचिन तेंदुलकर का नाम भी शतकों का लिस्ट में आता है। एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन ने 8 शतक लगाए हैं।
एक बार फिर से विराट कोहली का नाम इस सूची में शामिल है। कोहली ने इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 47 इनिंग्स में कुल 8 शतक मारे हैं।
रोहित शर्मा का बल्ला भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खूब चलता है। रोहित शर्मा ने 45 इनिंग्स में 58.02 की औसत से कुल 8 शतक जड़े हैं।
सचिन तेंदुलकर का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ भी खूब चलता था। सचिन ने 80 इनिंग्स में 3113 रन बनाए हैं और 8 शतक भी उन्होंने ठोके हैं।