टेस्ट क्रिकेट एक अलग लेवल का खेल होता है जहां सभी खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा देखने को मिलता है। इसमें कई हिट तो कई फ्लॉप हो जाते हैं।
कई बड़े खिलाड़ी भारतीय टेस्ट क्रिकेट में रहे हैं जिन्होंने अपनी छाप पूरी दुनिया में छोड़ी है। सचिन, सहवाग से लेकर विराट कोहली इस लिस्ट में आते हैं।
आज हम आपको ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाए हैं। इनमें भी कई बड़े खिलाड़ी नामजद हैं।
किंग कोहली का नाम इस सूची में सबसे पहले नंबर पर आता है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अबतक 7 दोहरे शतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 254 नाबाद है।
दूसरे स्थान पर टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। सहवाग ने अब तक 6 दोहरे शतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 319 रन है।
तीसरे स्थान पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 6 दोहरे शतक जड़े हैं। उनका उच्चतम स्कोर 248 है।
राहुल द्रविड़ का नाम टेस्ट रिकॉर्ड बुक में जरूर देखने को मिल जाएगा। राहुल द्रविड़ ने 5 दोहरे शतक जड़े हैं। उनका उच्चतम स्कोर 270 है।
सुनील गावस्कर टीम इंडिया के लिए महान बल्लेबाज रह चुके हैं। उन्होंने कुल 4 दोहरे शतक जड़े हैं। साथ ही टेस्ट में उनके 10 हजार से ज्यादा रन हैं।