आज हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा के नाम श्रीलंका के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा ने 2017 में मात्र 43 बॉल पर 117 रन बनाए थे।
मिस्टर 360 बल्लेबाज कहे जाने वाले सूर्या का नंबर इस सूची में दूसरा है। सूर्यकुमार यादव ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 की एक पारी में 51 गेंदों पर 112 रन बनाए थे।
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 2018 में टी20 की एक पारी खेलते हुए 49 गेंदों पर 90 रन बनाए थे।
केएल राहुल का नाम भी इस सूची में आता है। राहुल ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 की एक पारी में 49 बॉल पर 89 रन मारे थे।
साल 2022 में ईशान किशन ने भी यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ईशान की पारी हालांकि धीमी रही थी। किशन ने उस मैच में 56 बॉल पर 89 रन बनाए थे।
टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके महान बल्लेबाज विराट कोहली ने भी 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 54 बॉल पर 82 रनों की पारी खेली थी।
एक बार फिर से विराट कोहली ने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। विराट ने 2014 में एक टी20 पारी में 58 गेंदों पर 77 रन बनाए थे।