इस भारतीय तेज गेंदबाज 31 साल की उम्र में लिया संन्यास


By Ritesh Mishra18, Dec 2024 08:39 AMnaidunia.com

ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचो की टेस्ट सीरीज हो रही है। इस बीच भारतीय तेज गेंदबाज ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

तेज गेंदबाज ने कहा अलविदा

यह तेज गेंदबाज और कोई नहीं बल्कि 31 साल के अंकित सिंह राजपूत हैं। इन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन, इन्होंने लंब वक्त तक यूपी के लिए खेला है।

अंकित का सबसे अच्छा प्रर्दशन

अंकित ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 80 मैच खेले, इन मैचों में इन्होंने 248 विकेट लिए। जिसमें सबसे अच्छा प्रर्दशन 25 रन में 6 विकेट देकर रहा।

बिजनेस करना चाहते हैं अंकित

अंकित ने संन्यास लेने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी। अंकित अब बिजनेस की तरफ जाना चाहते हैं।

बतौर नेट बॉलर गए थे अंकित

गौरतलब है कि, अंकित 2021 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के साथ बतौर नेट बॉलर गए थे।

महेंद्र सिंह धोनी के टीम का हिस्सा

सबसे पहले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन इस टीम में उन्हें 2 ही मैच खेलने का अवसर मिला।

कई टीमों के लिए खेले मैच

इसके बाद अंकित ने कोलकाता नाइट राइडर्स समेत कई अन्य टीमों के लिए क्रिकेट खेला।

2018 में आईपीएल के लिए मैच

अंकित ने साल 2018 में आईपीएल सीजन में पंजाब के लिए आठ माचो में 11 विकेट लिए थे।

इसी तरह क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

ये हैं WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी