कोलेस्ट्रॉल कम होगा, नाश्ते में शामिल करें ये चीजें


By Prakhar Pandey22, Nov 2023 07:22 PMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के चलते कोलेस्ट्रॉल समेत कई अन्य समस्याएं आती है। आइए जानते है कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए नाश्ते में क्या चीजें शामिल करना चाहिए।

नाश्ते में करें सेवन

नाश्ते में ज्यादातर घरों में सुबह के समय पूड़ी, पराठे, छोले-भटूरे आदि पसंद किए जाते है। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित है तो आपको इन नाश्तों से दूर होना पड़ेगा।

मूंग चीला

मूंग दाल का चीला हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए काफी असरदार होता है। कई सब्जियों में मूंग दाल मिलाकर खाने से यह स्वादिष्ट और न्यूट्रिशन दोनों ही मिलते है।

डोसा

डोसा भी बहुत हल्के और स्वादिष्ट होते है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में डोसा का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल मैनेज करने में सहायता मिलती है।

इडली सांभर

इडली सांभर एक लो फैट और लो कोलेस्ट्रॉल साउथ इंडियन डिश होती है। इडली और सांभर बहुत हेल्दी होता है। सांभर प्रोटीन, फाइबर आदि से भरपूर होता है।

उपमा

उपमा रवा या सूजी के साथ बनाया जाता है, यह हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए खाने का एक अच्छा विकल्प होता है। इसे सब्जियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

हेल्दी नाश्ता

क्विनेवा की तरह फ्रेश वेजिटेबल्स सूप, स्मूदी या सलाद भी एक हेल्दी नाश्ता हो सकता है। यह पेट को भरने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में भी मदद करता है।

अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि रिफाइंड के तेल में बनी चीजों का सेवन कम से कम करें। साथ ही, समय-समय पर एक्सरसाइज आदि करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बालों के लिए संजीवनी है यह 1 हरा पत्ता