घर नहीं आलीशान महल में रहते हैं यह भारतीय क्रिकेटर


By Sameer Deshpande05, Jul 2023 03:00 PMnaidunia.com

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या वडोदरा में छह हजार स्क्वेयर फीट के पेंटहाउस में रहते हैं। चार फ्लैट को मिलाकर बनाया यह घर आधुनिक है। इसमें वह अपने भाई और परिवार के साथ रहते हैं। करीब साढ़े तीन करोड़ कीमत का यह फ्लैट शहर के पाश इलाकों में शामिल दिवालीपुरा में है।

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा का जामनगर का बंगला किसी महल से कम नहीं है। इसमें आधुनिक के साथ पारंपरिक डिजाइन है। इसकी कीमत 10 करोड़ से ऊपर आई है। उनका एक फार्म हाउस भी है जिसमें कई घो़ड़े भी हैं।

सौरव गांगुली

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कोलकाता के बेहाला में अपने पुश्तेनी आलीशान मैंशन में रहते हैं। परिवार यहां 45 सालों से रहता है। घर में गार्डन के साथ ही अभ्यास करने के लिए क्रिकेट पिच भी है।

सुरेश रैना

सुरेश रैना गाजियाबाद में पारंपरिक घऱ में रहते हैं, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। राज नगर स्थित इस घर में गार्डन के अलावा फिटनेस के लिए काफी जगह है। घर में सभी ओर से प्राकृतिक रोशनी आती है।

सुनील गावस्कर

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर उत्तरी गोआ के एसागांव में पांच हजार स्क्वेयर फीट के विला में रहते हैं। इस्प्रावा विला प्रोजेक्ट के इस विला को गावस्कर ने 2017 में खरीदा था। इसमें लान के अलावा स्वीमिंग पूल भी है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा मुंबई के वरली में आहूजा टावर्स की 29वीं मंजील पर छह हजार स्क्वेयर फीट के अपार्टमेंट में रहते हैं। चार बेडरूम के इस फ्लैट से समुद्र का शानदार नजारा दिखता है। उन्होंने यह अपार्टमेंट 30 करोड़ में खरीदा था।

सचिन तेंडुलकर

सचिन तेंडुलकर ने साल 2007 में बांद्रा में छह हजार स्क्वेयर फीट का मैशन खरीदा था। पूर्व में पारसी परिवार के दोराब विला में सचिन चार साल बाद पहुंचे थे। इसकी कीमत 38 करोड़ आंकी गई है।

युवराज सिंह

युवराज सिंह का मुंबई के वरली में 16000 स्क्वेयर फीट का विशाल अपार्टमेंट है। साल 2013 में 64 करोड़ में खरीदे दो फ्लैट ओंकार टावर्स 1973 में हैं। इसी बिल्डिंग में विराट कोहली का भी एक फ्लैट है। युवराज का गोआ में भी एक घर है।

विराट कोहली

विराट कोहली हरियाणा के गुरुग्राम में एक लक्जरी बंगले में रहते हैं। यहां से वह 2016 में मुंबई शिफ्ट हुए। 80 करोड की कीमत का यह बंगला डीएलएफ फेज वन में है, जो 10 हजार स्क्वेयर फीट का है। इसमें स्वीमिंग पूल भी है।

वनडे में सबसे तेज शतक मारने वाले बल्लेबाज