क्रिकेट के इन सितारों का निकनेम जानते हैं आप


By Prakhar Pandey2023-05-26, 11:07 ISTnaidunia.com

विराट कोहली

विराट कोहली को कई निकनेम से जाना जाता हैं। कोहली को लोग चीक, रन मशीन के नाम से भी बुलाते हैं।

एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को भी कई निकनेम से जाना जाता हैं। धोनी को फैंस एमएसडी, थाला, कैप्टन कूल और माही के नाम से बुलाते हैं।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उनकी दमदार बल्लेबाज के लिए जाना जाता हैं। रोहित के चाहने वाले उन्हें हिटमैन भी बुलाते हैं।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या एक बेहतरीन ऑल राउंडर प्लेयर हैं। फैंस हार्दिक को कुंग-फू पांड्या भी बुलाते हैं।

शिखर धवन

बल्ले से स्टेडियम में धमाल मचा देने वाले शिखर धवन को लोग गब्बर के नाम से भी जानते हैं। शिखर का नाम गब्बर उनके लुक और उनके एटीट्यूड की वजह से रखा गया है।

सचिन तेंदुलकर

भारत रत्न और भारतीय क्रिकेट में भगवान का दर्जा पाने वाले सचिन तेंदुलकर को मास्टर ब्लास्टर और लिटिल मास्टर के नाम से भी जाना जाता हैं।

सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दादा के नाम से भी जाना जाता हैं। सौरव अपने समय के सबसे आक्रामक खिलाड़ियों में से एक थे।

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर को लिटिल मास्टर के नाम से भी जाना जाता हैं। बाद में ये उपनाम सचिन को भी दिया गया। क्रिकेटर अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित रहीं ये फिल्में