भारतीय क्रिकेटर्स अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। भारत के क्रिकेट प्लेयर्स दुनिया भर में सेलिब्रिटी के तौर पर जाने जाते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम में अर्श से फर्श तक पहुंचे बहुत से प्लेयर है, लेकिन आज हम उन क्रिकेटर्स के बारे में जानेंगे जो दौलतमंद खानदान में पैदा हुए।
भारतीय पूर्व कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी केवल 21 साल की उम्र में कप्तान बने थे। नवाब मंसूर अली खान पटौदी नवाब के खानदान से ताल्लुक रखते हैं।
मुंबई में जन्में विजय मर्चेंट रईस परिवार से संबंध रखते थे। विजय मर्चेंट क्रिकेटर के साथ ही हिंदोस्तान स्पिनिंग एंड वीविंग मिल्स (ठाकरे ग्रुप) से भी जुड़े थे।
भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी एक दौलतमंद परिवार से संबंध रखते हैं। गांगुली के पिता कोलकाता के एक बड़े व्यापारी थे।
अजय जडेजा गुजरात के एक शाही फैमिली से हैं। अजय जडेजा भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के पिता भी दिल्ली के एक सफल बिजनेसमैन थे। गंभीर ने क्रिकेट के बाद आप राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया हैं।