किसी भी खिलाड़ी के लिए डेब्यू मैच अवसर के साथ-साथ दबाव का लम्हा भी होता है। ऐसे में अगर वह अपने पहले ही मैच में शतक लगा दें तो वह काफी हद तक सराहना का हकदार होता है।
शतक लगाना हर खिलाड़ी के लिए बड़ी बात होती है। आइए जानते हैं डेब्यू टेस्ट में शतक लगा चुके भारतीय बल्लेबाजों के बारे में।
14 मार्च 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले धवन ने 187 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए इस मुकाबले में भारत विजयी रहा था।
श्रेयस अय्यर ने 25 नवंबर 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने 105 रनों की पारी खेली थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच ड्रॉ रहा था।
6 नवंबर 2013 को रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। रोहित ने अपने पहले ही मैच में 177 रनों की पारी खेली थी। यह मैच भारत जीता था।
यशस्वी जायसवाल ने भी इसी साल 13 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट खेला था। यशस्वी ने इस मैच में 171 रन का स्कोर बनाया था। यह मैच भारत ने पारी और 141 रनों से जीता था।
पृथ्वी ने भी अपना डेब्यू टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में 4 अक्टूबर को खेला था। पृथ्वी ने अपने पहले ही मैच में 134 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में भारत विजयी रहा था।
वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने डेब्यू टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2001 में पहली पारी में 105 रन बनाए थे। सहवाग के अलावा सुरेश रैना समेत कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ चुके हैं।