भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया, जहां रनों की बरसात हो गई।
ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।
ऋतुराज ने ताबड़तोड़ पारी खेली और अंत के ओवरों में छक्के और चौकों की बरसात कर दी। उन्होंने आखिरी ओवर में 30 रन बटोरे।
इससे पहले दूसरे टी20 मुकाबले में शॉन एबॉट के खिलाफ 26 लास्ट ओवर में 26 रन मारे थे। रिंकू सिंह ने धुआं धुआं कर दिया था।
इससे ठीक पहले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 1 ओवर में 24 रन जड़े थे। इसके साथ ही ऐसा करने वाले वो चौथे भारतीय बन गए।
इससे ठीक पहले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 1 ओवर में 24 रन जड़े थे। इसके साथ ही ऐसा करने वाले वो चौथे भारतीय बन गए।
एक समय था जब बॉलर भारत के खतरनाक बल्लेबाज युवराज सिंह से खौफ खाते थे। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 1 ओवर में 36 रन मारे थे।
इस लिस्ट में मौजूदा भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं जिन्होंने 1 ओवर में 26 रन बनाए थे। उन्होंने भी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे।
इस सूची में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं। रोहित ने अपने बल्ले से 1 ओवर में 26 रन कुटे थे और गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी।