IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले ये हैं 7 भारतीय


By Shivansh Shekhar14, Dec 2023 05:30 PMnaidunia.com

IPL में ऑरेंज कैप

आज हम आपको उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जो इंडियन प्रीमियर लीग में ऑरेंज कैप जीता है। उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

सचिन तेंदुलकर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोई भी रिकॉर्ड हो उसमें शुमार हो जाते हैं। बता दें कि सचिन पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में ऑरेंज कैप जीता था।

आईपीएल 2010

मास्टर ब्लास्टर सचिन ने साल 2010 के आईपीएल संस्करण में यह कारनामा किया है। उन्होंने उस सीजन में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 618 रन बनाए थे।

रॉबिन उथप्पा

भारतीय टीम के लिए खेल चुके रॉबिन उथप्पा ने साल 2014 आईपीएल सीजन में केकेआर के लिए कमाल की बल्लेबाजी की थी और ऑरेंज कैप अपने नाम किया था।

विराट कोहली

विराट कोहली का करियर भी आईपीएल में शानदार रहा है। कोहली ने साल 2016 में बैंगलोर के लिए 973 रन ठोके थे, जो आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा रन है।

विराट कोहली

विराट कोहली का करियर भी आईपीएल में शानदार रहा है। कोहली ने साल 2016 में बैंगलोर के लिए 973 रन ठोके थे, जो आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा रन है।

केएल राहुल

केएल राहुल ने साल 2020 के इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में अद्भुत बल्लेबाजी की थी और उस संस्करण में ऑरेंज कैप जीता था।

ऋतुराज गायकवाड़

युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने भी आईपीएल में अपना परचम लहराया है। उनका बल्ला साल 2021 में सीएसके के लिए खूब चला और ऑरेंज कैप के हकदार बने।

शुभमन गिल

शुभमन गिल के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा है जहां उन्होंने आईपीएल में 870 रन बनाए थे। इस सीजन में उनके नाम ऑरेंज कैप था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL के ये 5 धुरंधर कभी नहीं बन पाए टीम के कप्तान