रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रहे पहले वेब शो इंडियन पुलिस फोर्स से जुड़ी बड़ी अपडेट आई है। आइए जानते है कब रिलीज होगी इंडियन पुलिस फोर्स और इससे जुड़ी खास बातें?
सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इंडियन पुलिस फोर्स प्राइम वीडियो पर जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली है। बतौर निर्देशक ये रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज है।
इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी 2024 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये डेब्यू वेब सीरीज होगी।
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह वेब शो एक एक्शन थ्रिलर कॉप ड्रामा होगा। इस वेब सीरीज के पहले सीजन में लगभग 7 एपिसोड होंगे, जो 45 से 50 मिनट लंबे होंगे।
इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ अहम किरदार में नजर आएंगे। वेब शो में सिद्धार्थ के कैरेक्टर का नाम कबीर मलिक होने वाला है।
रोहित के कंटेंट में एक्शन को खास तवज्जो दी जाती है। इस वेब शो में सिद्धार्थ बंदूक के साथ-साथ हाथों की लड़ाई में भी जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस में नजर आने वाले है।
इस वेब शो में सिद्धार्थ के अलावा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मुकेश ऋषि और विवेक अग्निहोत्री भी अहम भूमिका में होंगे। इस वेब शो में टीवी के भी कई सितारे नजर आएंगे।
रिलीज से पहले वेब शो का टीजर आ चुका है। टीजर में शिल्पा, सिद्धार्थ और विवेक बतौर पुलिस नजर आ रहे है। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वेब शो में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।