गलत खानपान या फिर अधिक मात्रा में किसी चीज को खाने पर अपच की समस्या हो जाती है जिसके कारण पेट दर्द होता है।
अगर आपको अपच हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में राहत पाने के लिइ घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते है। आइए इन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अपच होने पर 1 गिलास पानी में दालचीनी को मिलाएं और उबाल लें। अब उस पानी को छानकर पिएं। इस पानी को पीने से अपच ठीक हो जाएगा।
एक चुटकी अजवाइन और हींग को काला नमक के साथ मिलाकर चूर्ण की तरह खाएं और पानी को पिएं।
अपच की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक की चाय बनाकर पिएं। इसके अलावा आप अदरक को चबा भी सकते है।
खाना खाने के बाद 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिएं। इस नींबू पानी को पीने से अपच नहीं होगी।
अपच से राहत पाने के लिए आप छाछ का सेवन करें। छाछ में काला नमक का अगर पिएं, तो अपच से तुरंत राहत मिलेगी।