तुलसी के सेवन से अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए सोने से पहले तुलसी के पत्तों की चाय पिएं।
रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर सेवन करें।
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, हाइपोग्लाइसेमिक, हाइपोलिपिडेमिक, एनाल्जेसिक के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में दवा की तरह काम करते हैं।
इसके सेवन से अनिद्रा में जल्द आराम मिलता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि वेलेरियन के सेवन से अनिद्रा में तत्काल आराम मिलता है।
रात में सोने से पहले कैमोमाइल चाय का सेवन करें। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अनिद्रा को दूर करने में सहाक होते हैं।
जिन लोगों को नींद से जुड़ी समस्याओं की शिकायत होती है, उन्हें रोज सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीना चाहिए।
रात को सोने से पहले दो चुटकी केसर एक कप गर्म दूध में मिलाकर पिएं। इससे बेहतर नींद आएगी साथ ही सुबह तरोताजा महसूस करेंगे।
एक कप गर्म दूध में एक-दो चम्मच जायफल पाउडर मिलाएं और सोने से पहले उसका सेवन करें। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करेगा।