अधिकांश लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं, लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट भी है। इसकी जगह 1 चम्मच घी का सेवन करना फायदेमंद होता है।
घी भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। इसे खानपान के साथ-साथ पूजा पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
सुबह उठते ही खाली पेट 1 चम्मच घी का इस्तेमाल करते हैं तो पाचन ठीक रहता है। इससे पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में सहायता मिलती है।
सुबह चाय या कॉफी के साथ में शक्कर लेने से कई साइड इफेक्ट होते हैं। इसके स्थान पर सुबह-सुबह घी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। ऊर्जा बनी रहती है।
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि घी के सेवन से वजन बढ़ता है, लेकिन यह धारणा गलत है। शुद्ध घी के सेवन से भूख कंट्रोल में रहती है। ज्यादा भूख नहीं लगती है।
शुद्ध घी में सॉल्युबल विटामिन जैसे ए, डी, ई और के काफी मात्रा में होता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ हड्डियों के लिए भी बेहतर होता है।
घी में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट स्किन का ग्लो बनाए रखते हैं। सुबह की चाय या कॉफी से रिप्लेस करने से चेहरे पर नेचुरल और चमकदार रंगत बनी रहती है।