वास्तु शास्त्र में घर में एक्वेरियम रखना बहुत शुभ माना गया है। इन्हें घर में रखने से व्यक्ति की किस्मत पलट जाती है और शुभ परिणाम मिलने लगते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार एरोवाना फिश को घर में रखना काफी शुभ बताया गया है, लेकिन इस एरोवाना फिश को घर में सही दिशा में ही रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार एरोवाना मछली को स्वास्थ्य,धन, सुख-समृद्धि और शक्ति का प्रतीक माना गया है। ये मछली बुरी शक्तियों और नकारात्मकता को दूर करती है।
अगर आप घर में एरोवाना फिश को नहीं रखना चाहते या फिर मछली नहीं पालना चाहते हैं तो इसकी जगह पर मुंह में सिक्का लिए सुनहरी एरोवाना मछली की मूर्ति रख सकते हैं।
घर की उत्तर-पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में भी इस मछली को रखा जा सकता है। माना जाता है कि एरोवाना मछली तलहटी में बैठकर भूकंप आने की खबर पहले ही दे देती है।