कियारा आडवाणी से जुड़ी ये 6 बातें नहीं जानते होंगे आप


By Sahil13, Dec 2023 04:46 PMnaidunia.com

कियारा आडवाणी

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के लिए साल 2023 कई मायनों में खास रहा है। इस साल उन्होंने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की। इसके साथ ही, उनकी कई फिल्मों को दर्शकों ने भरपूर प्यार भी दिया है।

गूगल लिस्ट में कियारा का नाम

हाल ही में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की लिस्ट सामने आई है। इसमें कियारा आडवाणी का नाम सबसे पहले नंबर पर आया है।

एक्ट्रेस से जुड़ी दिलचस्प बातें

कियारा आडवाणी के बारे में कई दिलचस्प बातें हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। कियारा एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले जर्नलिस्ट बनना चाहती थी। उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई भी की है।

कियारा के परनाना

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता 'दादामुनी' यानी अशोक कुमार एक्ट्रेस के परनाना हैं। खैर, कियारा ने अपनी एक्टिंग की बदौल फिल्म इंडस्ट्री में पहचान कायम की है।

कियारा का डेब्यू

कियारा आडवाणी ने स्क्रीन पर अपना डेब्यू एक बेबी क्रीम के विज्ञापन से किया था। खास बात है कि इस दौरान उनकी उम्र महज 8 महीने की थी।

टीचर भी रह चुकी हैं कियारा

फिल्मों में अपना लक आजमाने से पहले कियारा आडवाणी ने मुंबई के अली बर्ड्स प्ले स्कूल में बतौर टीचर काम किया है। बता दें कि इस स्कूल में एक्ट्रेस की मां हेडमिस्ट्रेस थीं।

कियारा का असली नाम

कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है। गौर करने की बात है कि एक्ट्रेस ने सलमान खान के कहने पर अपना नाम बदला था।

इस फिल्म से मिली पहचान

कियारा आडवाणी ने साल 2014 में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें लोगों के बीच पहचान ‘धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म से मिली थी।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फिल्मों में इन हीरो के वायलेंस को फैंस ने खूब किया पसंद