आंतों की खराबी के क्या लक्षण है?


By Shivansh Shekhar07, Apr 2024 04:02 PMnaidunia.com

शरीर के अंग

हमारे शरीर के सभी अंग बेहद ही महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन यह सच है कि कुछ अंग दूसरे अंगों से ज्यादा जरूरी होते हैं। यह कई मायने रखते हैं।

कौन हैं वो अंग?

शरीर के लिए महत्वपूर्ण अंगों में किडनी, हार्ट, लिवर और लंग जैसे अंगों को गिना जाता है। लेकिन कई लोग यह कम जानते हैं कि आंत भी हमारे शरीर के लिए उपयोगी है।

ठीक रखना जरूरी

ऐसे में शरीर के इस महत्वपूर्ण अंग यानी आंतों को ठीक रखना बेहद ही जरूरी होता है। इसके खराब होने पर कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

क्या हैं लक्षण?

आज हम आपको इसी से जुड़ी कुछ लक्षणों के बारे में बताएंगे जिसके दिखते ही आपको सतर्क होने की जरुरत है और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पेट साफ होने में दिक्कत

जब भी आंतों से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होती है तो उस स्थिति में हमारा पेट साफ नहीं होता है। यदि आपका पेट साफ नहीं हो पा रहा है तो फ़ौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

पेट फूलने की आदत

आंतें खराब होने पर पाचन क्रिया प्रभावित होती है। ऐसे में पेट फूलने जैसी समस्या भी पैदा होती है। ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर से मिलना चाहिए।

कब्ज की शिकायत

कब्ज होने का सीधा संकेत हमारे पाचन क्रिया के ऊपर जाता है। लेकिन कई बार कब्ज शरीर के अंदर गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में पिएं 3 देसी ड्रिंक्स, पेट रहेगा ठंडा