आईपीएल 2024 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब 33 वें मैच में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर आज मोहाली के नए स्टेडियम में होगी।
इस समय पंजाब की हालत थोड़ी नाजुक है और 6 मे से 2 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। इस टीम को जीतना बेहद जरूरी है।
वहीं, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने भी कई हार झेली है। मुंबई 6 में से 3 मुकाबले जीतकर 8वें स्थान पर विराजमान है। हालांकि नेट रन रेट में पंजाब मुंबई इंडियंस से आगे है।
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 31 मैच खेले हैं। जिसमें पंजाब ने 15 और मुंबई इंडियंस ने 16 मैचों में जीत हासिल की है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब का उच्चतम स्कोर 230 रन है। वहीं, पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस का हाईएस्ट स्कोर 223 रन है।
मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर की पिच तेज पिचों में से एक है। यहां बॉलर्स को अतिरिक्त उछाल मिलता है।
यहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा। खासकर नई गेंद से बॉलर्स को खूब मदद मिलती है। इसके अलावा ओस की भूमिका भी होती है।
इस पिच पर कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह ओस भी होता है जो दूसरी इनिंग में बल्लेबाजों की मदद करता है।