IPL 2024: ऑरेंज कैप की रेस में विराट के पीछे-पीछे हैं ये खिलाड़ी


By Shivansh Shekhar29, Apr 2024 12:02 PMnaidunia.com

IPL 2024 ऑरेंज कैप रेस

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अभी तक आईपीएल 2024 में गदर मचा कर रख दिया है। आइए आज ऑरेंज कैप पर एक नजर डालते हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली के लिए 2018 के बाद एक बार फिर से आईपीएल शानदार जा रहा है। कोहली ने अब तक 10 मैचों में 1 शतक के साथ 500 रन बनाकर 1 नंबर स्थान ले रखा है।

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए शानदार लय दिखा रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक 9 मैचों में 447 रन बनाए हैं।

साईं सुदर्शन

साईं सुदर्शन भी इस साल अच्छी लय में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। साईं सुदर्शन ने अब तक जीटी के लिए 9 मैचों में 418 रन बनाए हैं।

संजू सैमसन

संजू सैमसन एक खतरनाक बल्लेबाज हैं जिनके बल्ले से इस साल बतौर कप्तान आग निकल रही है। संजू के नाम अब तक 9 मैचों में 385 रन है।

लोकेश राहुल

लोकेश राहुल के लिए इस साल आईपीएल कुछ खास नहीं जा रहा है उसके बावजूद भी ऑरेंज कैप की रेस में वो पांचवे स्थान पर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 378 रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत

कार एक्सीडेंट के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 में शानदार लय दिखाई है। 160 के स्ट्राइक रेट से पंत ने 10 मैचों में 371 रन बनाए हैं।

सुनील नरेन

आपको यह सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन सुनील नरेन ने अब तक कुल 8 मैचों में 184 की स्ट्राइक रेट से कुल 358 रन बना चुके हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL में 2 से ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज