इंडियन प्रीमियर लीग का 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से हो चुका है। इस लीग में टोटल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आज हम इस लेख में आपको सभी 10 कप्तानों की सैलरी बताएंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये में बुक किया है। ऋषभ आईपीएल के इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ को फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ की मोटी रकम के साथ खरीदा था।
फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को 16.35 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन अक्षर पटेल को फ्रेंचाइजी ने 16.50 करोड़ में खरीदा है।
राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन संजू सैमसन को फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ में खरीदा था। वहीं, केकेआर के कैप्टन को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।
पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ में खरीदा था। वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को फ्रेंचाइजी ने 11 करोड़ में खरीदा था।
फ्रेंचाइजी ने सनराइजर्स हैदराबाद के कैप्टन पैट कमिंस को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 16.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।
IPL 2025 सभी 10 कप्तानों की सैलरी जानिए। इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com