ये हैं IPL 2025 में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी


By Ritesh Mishra27, Mar 2025 03:18 PMnaidunia.com

आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से हो चुका है। इस लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा लें रही हैं। ऐसे में आज हम आपको सभी टीमों के सबसे कम उम्र के खिलाड़ीयों के बार में बताएंगे।

सी आंद्रे सिद्धार्थ और रेड्डी

चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी सी आंद्रे सिद्धार्थ हैं। इनकी उम्र 18 साल 6 महीने है। वहीं, हैदराबाद के लिए खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी की उम्र 21 साल 9 महीने है।

अंगक्रिश रघुवंशी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे अंगक्रिश रघुवंशी की उम्र केवल 20 साल 9 महीने हैं। रघुवंशी कम उम्र में ही खेल जगत में आ गए थे।

मुशीर खान और राज बावा

पंजाब टीम के लिए खेल रहे मुशीर खान 20 साल 1 महीने के हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी राज बावा की उम्र मात्र 22 साल 4 महीने है।

निगम और चिकारा

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे विपराज निगम की उम्र 20 साल 7 महीने है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्वास्तिक चिकारा की उम्र केवल 19 साल 11 महीने है।

कुमार कुशाग्र

गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे खिलाड़ी कुमार कुशाग्र 20 साल 5 महीने के हैं। कुमार कुशाग्र के नाम 3 रन हैं।

अर्शिन कुलकर्णी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे अर्शिन कुलकर्णी की उम्र 20 साल 1 महीने है। खिलाड़ी आईपीएल में 2 मैच खेल चुके हैं।

ये हैं आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी। इसी तरह की क्रिकेट और खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शादी के इतने दिन बाद पिता बने KL Rahul