भारतीय टीम के बेहतरीन प्लेयर केएल राहुल के घर बड़ी खुशखबरी आई है। खिलाड़ी पिता बन गए हैं।
केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने बेटी जन्म दिया है। आईपीलए 2025 के बीच केएल राहुल के फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी सामने आई।
अथिया शेट्टी और लोकेश राहुल का यह पहला बेबी है। यानी यह कपल शादी के बाद पहली बार पेरेंट्स बने हैं।
अथिया शेट्टी ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। 24 मार्च को उनकी बेटी का जन्म हुआ था।
बेटी के जन्म के कारण क्रिकेटर ने पहला आईपीएल 2025 का मैच छोड़ दिया था। बता दें कि राहुल और अथिया 23 जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे।
अथिया शेट्टी ने यह खुशखबरी 19 नवंबर 2024 को दी थी, कि वो प्रेग्नेंट हैं। जिसके बाद फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के दो साल दो महीने और 1 दिन बाद पेरेंट्स बने हैं।
शादी के 2 साल बाद पिता बने केएल राहुल। इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com