आईपीएल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानें-जाने वाले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन परेशानी में फंस गए हैं। जिसके लिए क्रिकेटर पर जुर्माना भी लगा है।
खिलाड़ी पर आईपीएल के नियमों का उल्लंघन करने के कारण जुर्माना लगाया गया है। यह मामला तब हुआ जब साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मैच हुआ।
इस मैच में साउथ अफ्रीका को 81 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। खिलाड़ी इस मैच में शतक लगाने से चूक गए थे।
हेनरिक क्लासेन को उनके मैच के फीस का 15 प्रतिशत का जुर्माना लगा है। उन्हें आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषि करार किया गया।
हेनरिक क्लासेन IPL इतिहास के सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 करोड़ रुपए में रिटेन किया।
साउथ अफ्रीकी मैच के दौरान 43वां ओवर चल रहा था। तभी क्लासेन आउट हो गए और शतक से रह गए। जिसके गुस्से में आकर उन्होंने स्टंप पर लात मार दी थी।
क्लासेन पर स्टंप पर लात मारने के लिए रेफरी रिची रिचर्डसन ने पेनल्टी लगाई है। जिसके कारण अब उन्हें अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
इस मैच को जीतने के बाद पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है और सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है।
इसी तरह की स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM